BJP नेता स्वामी बोले- महबूबा मुफ्ती के आतंकियों से पुराने रिश्ते, वो कभी नहीं सुधरेंगी BJP leader Mehbooba Mufti owner of Spoke-old ties with militants, he never will get better

नई दिल्ली. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती को कभी न सुधरने वाली महिला बताया है। स्वामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रेसिडेंट रूल लगाया जाना चाहिए। बता दें कि कुछ दिनों पहले स्वामी ने ट्वीट कर दिल्ली के एलजी नजीब जंग को भी 420 कहा था। इसके अलावा वो आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और अरुण जेटली के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं। कभी नहीं सुधरेंगी महबूब - करीब दो महीने से जम्मू-कश्मीर में लॉ एंड ऑर्डर की खराब सिचुएशन के लिए स्वामी ने महबूबा सरकार पर कई सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वामी ने कहा, राज्य में प्रेसिडेंट रूल लगना चाहिए। वह (महबूबा) कभी नहीं सुधर सकतीं।
स्वामी ने कहा, ''महबूबा के आतंकवादियों से पुराने रिश्ते हैं। बीजेपी ने इस आशा से मिलकर सरकार बनाई थी कि शायद वो सुधर जाएं।''
स्वामी का बयान ऐसे मौके पर आया है जब केंद्र सरकार कश्मीर में शांति कायम करने की कोशिश कर रही है। महबूबा नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुकी हैं।
हाल ही में एक ऑल पार्टी डेलिगेशन भी अलगाववादियों से बातचीत के लिए होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह की अगुआई में कश्मीर गया था।
बता दें कि 8 जुलाई को हिज्बुल कमांडर बुरहानी वानी के एनकाउंटर के बाद कश्मीर में हिंसा जारी है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment