सेरेना को हराने पर उत्साहित हूं कैरोलिना प्लिसकोवा - us open serena williams knocked out in semis by karolina pliskova

यूएस ओपन के लगातार उलटफेर जारी है जो गुरुवार को भी देखा गया. अमेरिकी चैम्पियन सेरेना विलियम्स का रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना साकार होते होते रह गया. लगातार 187 हफ्ते तक अव्वल रहने वाली अमेरिकी चैम्पियन सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से हारकर बाहर हो गईं

सेरेना को सेमीफाइनल में 6-2, 7-6 (7/5) से हराने वाली चेक गणराज्य की 10वीं वरीयताप्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा अब अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगी, जिसमें उनका मुकाबला कैरोलिन वोज़नियाकी या एन्जेलीक कर्बर से होगा. इस साल विम्बल्डन फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराने वाली एन्जेलीक कर्बर ही सोमवार को जारी होने वाली नई वर्ल्ड रैंकिंग में अव्वल पायदान पर सेरेना की जगह लेंगी.

पिछली 17 कोशिशों में कभी भी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में तीसरे दौर से आगे नहीं पहुंच पाईं कैरोलिना प्लिसकोवा का कहना था, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है... मुझे मालूम था, अगर मैं अपना खेल दिखा पाई, तो मैं किसी को भी हरा सकती हूं... मैं फाइनल में पहुंचने को लेकर उत्साहित हूं, और सेरेना को हराने पर भी, क्योंकि वह महान चैम्पियन हैं..."
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment