बिहार : चैंबर ऑफ कॉमर्स के 90वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति - Vice president hamid ansari in bihar

भारत के उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यहाँ उपराष्ट्रपति चैंबर ऑफ कॉमर्स के 90वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गए हैं. दौरे के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति शुक्रवार को पटना के सेंट माइकल हाईस्कूल पहुंचे. जहां सबसे पहले उन्होंने कामरूप का पौधा लगाया फिर बच्चों से बातचीत की. इसके पहले गुरुवार को हामिद अंसारी ने नालंदा विवि के छात्रों से मुलाकात की तथा वहां के ऐतिहासिक खंडहरों को देखा. आज वे राजधानी पटना में दो कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं.

उपराष्ट्रपति पटना के संत माइकल हाईस्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू होने के साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के 90वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इन दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए आशियाना-दीघा रोड व बेली रोड पर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गयी है. उपराष्ट्रपति के सेंट माइकल स्कूल पहुंचने के पहले स्कूल के बच्चों में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह रहा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment