अनिल कपूर कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की तारीफ - Anil kapoor proud of priyanka chopras success

अभिनेता अनिल कपूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय शोहरत देख काफी गौरवान्वित हैं और उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभिनेत्री अपने करियर पर काम कर रही हैं उसे देख वह काफी खुश हैं. अपने प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर' में प्रियंका भी एक खास भूमिका में नजर आयेंगी.

प्रियंका ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला कदम रखने के बाद से ही काफी लोकप्रियता हासिल की हैं. फिल्म ‘वेंटीलेटर' के एक गीत के लॉन्च के मौके पर आयोजित एक समारोह में अनिल कपूर मौजूद थे.

‘दिल धडकने दो' की अपनी 34 वर्षीया सह-कलाकार की प्रशंसा के पुल बांधते हुए अनिल ने कहा, ‘ मैं प्रियंका के बारे में जो भी कहूं वह कम है. मैं खुश हूं कि आज न केवल भारतीय दर्शक बल्कि पूरा विश्व उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है. वह आज एक वैश्विक स्टार बन गई हैं.' 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment