एक तरफ मुख्यमंत्री बिहार को ड्राई स्टेट बनाने में लगे हुए है तो दूसरी तरफ शराब से जुडी खबरे नही थम रही हैं. बिहार के शेखपुरा जिले के मखदुमपुर के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें पार्षद अपने माथे पर बीयर की खाली बोतल रखकर नागिन डांस करते हुए दिख रहे है.
वार्ड पार्षद दिनेश कुमार का नागिन डांस का वीडियो इन दिनों फेसबुक और व्हाट्स एप्प पर वायरल हुआ है. एक हिंदी अखबार के वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो की सच्चाई की जांच की रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. दिनेश कुमार नगर परिषद शेखपुरा के मकदुमपुर के वार्ड पार्षद है. फिलहाल पूरे शहर में इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है.
उधर, इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गयी है. इस वीडियो को गहराई से देखा जा रहा है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है. वीडियो अगर सही पाया जाता है तो पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि पांच-छह दिनों पहले इस वीडियो को फेसबुक पर डाला गया है.

0 comments:
Post a Comment