केजरीवाल को स्टेशन पर महिलाओं ने दिखाईं चूड़ियां- Women Protest Against Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। वे आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में प्रचार करेंगे। हालांकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीएम केजरीवाल को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही महिलाओं ने केजरीवाल को चूडि़यां दिखायीं। उनके साथ धक्की-मुक्की की भी खबर है। महिलाएं संदीप के बचाव में उतरे आशुतोष के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रही थीं।बताया जा रहा है कि ये महिलाएं बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं। केजरीवाल को यहां से सुरक्षित निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

केजरीवाल को अमृतसर शताब्दी से रवाना होना था और लुधियाना में होने वाले पार्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होना था। हालांकि थोड़ी ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनकी ट्रेन तक पहुंचा दिया।

गौरतलब है कि पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी को इन चुनावों में जीत की उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का फोकस इन चुनावों पर है।

पिछले दिनों संभावना जताई जा रही थी कि बीजेपी के बागी नवजोत सिंह सिद्धू आप का दामन थाम लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी पंजाब में अंतरकलह से भी जूझ रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment