विनोद कुमार की हत्या का खुलासा, 02 हत्याभियुक्त गिरफ्तार Vinod Kumar's murder, revealing arrested 02 Htyabhiyukt

बुलन्दशहर, ( संवाददाता )  4 अक्टूबर  को श्रीमती गीता पत्नी विनोद कुमार निवासी चांदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा अपने पति विनोद कुमार के गायब होने के सम्बन्ध में  थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-1190/2016 धारा 364 भादवि बनाम ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी पुत्र हुकम सिंह निवासी मौ0 देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के विरूद्ध पंजीकृत कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री अनीस अहमद अन्सारी व अपर पुलिस अधीक्षक, नगर श्री मानसिंह चैहान द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री राजर्वधन गौड को उक्त अभियोग मे नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृत विनोद कुमार कोबरामद कर घटना के अनावरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थ ें। 5 अक्टूबर को को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी का गिरफतार कर पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने बहनोई कुलदीप के साथ मिलकर विनोद कुमार की हत्या कर दी है और उसके शव को बोरे में भरकर काली नदी मे ं फैक दिया है तथा अभियुक्त कुलदीप को भी गिरफतार कर लिया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो की निशादेही पर मृतक विनोद कुमार के शव को काली नदी से बरामद कर लिया गया है साथ-साथ मृतक विनोद कुमार की स्कूटी नं0-यू0पी0-13एपी-4970 भी नुमाईश ग्राउण्ड से अभियुक्तो ने बरामद करायी है। गिरफ्तार अभियुक्त में ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी पुत्र हुकम सिंह निवासी मौ0 देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली तथा कुलदीप पुत्र नेमपाल निवासी चांदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर हैं । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक विनोद कुमार ने  09 जुलाई व 13 जुलाई 2016 को अभियुक्त ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी की बहन के साथ दुष्कर्म किया था जिससे उसकी बहन द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई थी और मृतक ने अभियुक्त ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी की पत्नी के साथ भी अश्लील हरकत की थी।  इसी बात का बदला लेने के लिए अभियुक्त ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी ने अपने बहनोई कुलदीप के साथ मिलकर विनोद कुमार की हत्या की योजना बनायी। योजना के तहत अभियुक्त ज्ञानचन्द उर्फ ज्ञानी ने 2 अक्टूबर को हिसाब-किताब करने के बहाने विनोद कुमार को अपने घर पर बुलाकर साडी के फंदे से उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बोरे में भरकर काली नदी में फैक दिया था और उसकी स्कूटी को नुमाईश ग्राउण्ड में लावारिस हालत मे ं छोड आये थे। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली
नगर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। राजवर्धन गौड प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी जिसमें उप निरीक्षक मनोज कुमार, सिपाही संजीव कुमार, आकाश मेहरा आदि ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाया । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment