डीएवी में तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ DAV swimming competition launched


साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  डीएवी स्कूल राजेन्द्र नगर में बृहस्पतिवार को डीएवी स्पोर्टस 2016 जोनल तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजिन किया गया। प्रतियागिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य वीके चैपड़ा ने किया तथा उन्होंने शिक्षा में खेल कूद की अनिवार्यता पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के 15 डीएवी स्कूलों के 70 छात्र भाग ले रहे हैं।
        श्री चैपड़ा ने स्कूल के प्रतिभागी खिलाडियों से कहा कि वे खेल कूद के इस महाकुम्भ में अनुशासन को बनाये रखें तथा खेल को जीत हार के बदले खेल की भावना से काम लें। 

100 मीटा वेस्ट स्ट्राक छात्रा वर्ग में तैराकी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजवान स्कूल की छात्रा ख्याती बंसल ने डीएवी फरीदाबाद की अंजली सांगवान को हरा कर पहला स्थान पाया तथा हंजराज माडल स्कूल दिल्ली की जिया तंवर को हराकर अंजली सांगवान ने उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया। 50मीटर बटर फ्लाई छात्र प्रतिस्पर्धा में डीएवी साहिबाबाद का छात्र रिशयंत ंिसंह प्रथम,डीएवी माडल टाउन दिल्ली का स्वास्तिक भट्टाचार्य द्वितीय तथा रोहतक डीएवी का आर्यन खत्री तीसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर बेक स्ट्राक छात्र मुकाबले में मेजवान स्कूल का आर्यन सिंह प्रथम,विकास पुरी दिल्ली का आर्यन कुमार द्वितीय तथा बसंतकुंज दिल्ली का यश भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर फ्रीस्टाइल छात्र प्रतियोगिता में मेजवान साहिबाबाद डीएवी का रिष्यंत सिंह प्रथम,गुड़गांव का हिमांशु कटारिया द्वितीय तथा विकाशपुरी दिल्ली का निश्चय कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर फ्रीस्टाइल छात्र में मेजवान स्कूल राजेन्द्र नगर का आर्यन सिंह प्रथम, गुड़गांव का हिमंाशु कटारिया द्वितीय तथा मौषम बिहार दिल्ली का अर्थव रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहा। 
   

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment