गाजियाबाद: संक्षिप्त
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कविनगर पुलिस ने कल रात कमला नहेरूनगर से रोहित पुत्र गोविन्द निवासी रधुनाथपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड, विकास कौरी पुत्र मूलचन्द निवासी मौहल्ला चन्दी पिलखुआ जनपद हापुड तथा राहुल पुत्र पन्ना निवासी सर्वोदयनगर थाना हापुड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल पल्सर, 5 मोबाइल फोन, 5 हजार रूपये व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 76215 रूपये व ताश के पत्ते बरामद - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात बेव सिटी के पास से ललित पुत्र ओमी, संजय पुत्र होराम, अजय कुमार पुत्र दुलीचन्द, जनतर पुत्र जयचन्द ब्रिजेश पुत्र हरचरण, पिन्टू पुत्र होराम, मुकेश पुत्र हरिशचन्द, अमित पुत्र सोहनलाल, सुनील पुत्र पवन सिंह, रधुबीर पुत्र डलवा, राजकुमार पुत्र राजपाल, विनय पुत्र डालचन्द, नितिन पुत्र सोहनलाल, सुनिल कुमार पुत्र दिनेश कुमार असलम पुत्र हेराती तथा नूर मौहम्मद पुत्र रियासत निवासी शाहपुर बम्हेटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते व 76,215 रूपये नकद बरामद हुए है।
अवैध गांजा व चाकू बरामद, 4 गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल शाम टेम्पो स्टैण्ड दिनागढी से सद्दाम पुत्र असलम निवासी नयी बस्ती नन्दग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, .सूरज पुत्र मोतीलाल निवासी धूकना मोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, अनुज पुत्र सन्तोष निवासी नूरनगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, ओमप्रकाश पुत्र बालकिशन निवासी सिनागढी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 02 किलो अवैध गांजा व 04 चाकू बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात मुखिया गेट बागरानप से अभियुक्ता मधुबाला पत्नी ज्ञान सिंह निवासी मौहल्ला बागरानप थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 80 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।
तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल देर रात फैक्ट्री के बाहर रूपनगर से राहुल पुत्र भोले निवासी साहिद फैक्ट्री सी-21 रूपनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
सट्टे की खाई-बाडी करते 3 गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज सुबह भडाना मार्किट जीटी रोड से नौशाद पुत्र इशांक निवासी गली नं0 8 गीता कालोनी दिल्ली, सत्यम पुत्र राकेश निवासी गली न0 2 झिझानी जनपद बदायूॅ तथा सुन्दर पुत्र किशन लाल निवासी कस्बा झाझंर थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर को सटटे की खाई-बाडी करते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सटटा पर्चा व 3130 रूपये नकद बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment