खतरे में टीम इंडिया, 106 रन पर गंवाए 6 विकेट ... Team India Match, Hindi News

कोलकाता. भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (40) और साहा (17) क्रीज पर हैं। भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। इसके कुछ ही देर बाद पुजारा (4) भी पवेलियन लौट गए। ये दोनों विकेट मैट हेनरी ने लिए। धवन फिर फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हुए। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 204 रन पर समेट कर 112 की लीड हासिल की। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन 8वें नंबर पर उतरे जीतन पटेल (47) ने बनाए। कुछ ऐसी रही न्यूजीलैंड की पहली पारी...

  • - न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 128/7 से आगे खेलना शुरू किया।
  • - वेटलिंग और जीतन ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की।
  • - जीतन सबसे ज्यादा 47 रन बनाकर हुए, उन्हें अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
  • - न्यूजीलैंड को 9वां झटका वेटलिंग के रूप में लगा, वे शमी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
  • - शमी ने वेगनर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड को 204 रन पर समेट दिया।
  • - भुवनेश्वर कुमार ने 5, मोहम्मद शमी ने 3 और अश्विन व जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

टीम इंडिया की पहली इनिंग

  • - पहली इनिंग में टीम इंडिया की तरफ से तीन बैट्समैन ने हाफ सेन्चुरी लगाई।
  • - चेतेश्वर पुजारा ने 17 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 चौकों की मदद से 77 रन बनाए।
  • - रिद्धिमान साहा ने नॉट आउट 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
  • - न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, वैग्नर और जीतन पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
  • - टीम इंडिया पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हुई।



Team India Match, Hindi News
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment