भारत फ्रांस तय समय सेे पहले ही अत्याधुनिक राफेल विमान की सप्लाई कर देगा। यह खबर पाकिस्तान को परेशान कर सकती है। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने कहा कि राफेल विमान की सप्लाई के लिए दिए गए 36 माह से पहले ही फ्रांस यह विमान भारत को सौंप देगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पिछले माह ही दोनों देशों के बीच अहम करार हुआ है। 7.87 बिलियन यूरो के इस करार से भारत सामरिक दृष्टि से काफी मजबूत होगा। यह राफेल विमान हवा से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल मेटेओर मिसाइल से लैस होंगे। इस तरह की मिसाइल चीन के पास भी नहीं है। इस मिसाइल की रेंज करीब 150 किमी. है। इसका अर्थ यह है कि पाकिस्तान के किसी भी ठिकाने को निशाना बनाने के लिए भारतीय जेट को पाकिस्तान की सीमा में अंदर नहीं जाना होगा। भारतीय सीमा में रहकर ही पाक के किसी ठिकाने को निशाना बनाया जा सकेगा। लिहाजा भारत इन विमानों के आ जाने से काफी मजबूत होगा और साथ ही भारतीय वायुसेना की वर्षों की कमी पूरी हो सकेेगी। पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में बियोंड विजुुअल रेंज वाली मिसाइल की मारक क्षमता महज 80 किमी. है। फ्रांस से मिलने वाले राफेल विमान स्कैल्प से भी लैस होंगे। यह एक लॉंग रेंज हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रुज मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज करीब 300 किमी. की है।
Home / Foreign Policy /
Politics /
Security
/ पाक की आई शामत, अब तय समय से पहले ही भारत को मिलेंगे राफेल विमान ! Rafale deal latest news in hindi
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment