साहिबाबाद, ( संवाददाता ) गांधी जयंती के मौके पर शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री की याद में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य थीम ‘ जल बचाओं - जीवन बचाओं ’ रखा गया। रैली के बाद स्कूल में जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
रैली स्कूल से प्रारम्भ होकर मोहन नगर चैराहा, मोहन नगर मन्दिर व राजीव कालोनी के गलियों से होते हुए स्कूल पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान नन्हें - मुन्हें बच्चों ने अपने हाथों में ‘ जल है तो कल है ’, सब मिलकर करो सहयोग, पानी का न करों दुरूपयोग ’ , यदि चाहते हो अपना कल, तो बचाओ वर्षा का जल ’ जैसी स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में ले रखे थे । रैली के दौरान बच्चों ने नारा लगाकर राष्ट्रपिता और षास्त्री जी को याद किए । स्कूल प्रांगण में रैली समाप्त होने के बाद स्कूल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चैहान ने दोनों महापुरूषों के फोटो पर माला चढाकर तथा ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का षुभारंभ किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी और षास्त्री जी के जीवन पर प्रकाष डाला ।
प्रसिद्ध समाजसेवी व वकिल अजय रस्तोगी ने लोगों को संबोधित करते हुए गांधी जी के जीवन पर प्रकाष डाला साथ ही बच्चों को आवाव्ह्न किया कि वे अपने जीवन में उनके बताये आदर्षो को अपनाएं । उन्होंने कहा कि बच्चों को भी षास्त्री जी जैसे दृढसंकल्पी बनने तथा गरीबी से संघर्ष करना सीखना चाहिए। इस मौके पर पुरनपाल जी, मनीष पाण्डेय तथा आठवीं कक्षा का छात्र सुभम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए । स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर सीमा जाॅन, एस.प्रसाद, पूजारानी पाल, रजनी जोषी, षिल्पी कुमारी, पुष्पा सिंह, दीलिप मोैर्य, अभय कुमार, दीपक कुमार, अष्वनी कुमार, संजीत मौर्य, सूरज यादव आदि मौजुद थे ।


0 comments:
Post a Comment