साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के डीएलएफ कालोनी में चल रहे एक रेस्त्रां में पुलिस ने छापेमारी कर वहां से ग्यारह जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकडे हैं। पुलिस का कहना है कि रेस्त्रां में आपत्ति जनक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यवाई की गयी और सभी ग्यारह जोड़ों को हिरासत में ले लिया गया तथा बाद में उनके परिजन कोे बुलाकर जमानत दे दी गयी। उधर, रेस्त्रां का मालिक छापे की सूचना मिलते ही फरार होने में कामयाव हो गया। अव पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ दिनों पूर्व सूचना मिली थी कि डीएलएफ कालोनी के पास सफेद गेट के अंदर एक रेस्त्रां चल रहा है। आरोपी संचालक 300 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से प्रेमी जोड़ों को बैठने के लिए देता है। जहां वे आपत्तिजनक गतिविधियां करते थे। पड़ोस में रहने वालों ने कई बार इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, मगर आपसी विवाद बढ़ने की वजह से अधिकांश लोग चुप रह जाते थे। सूचना पर पुलिस टीम गठित की गयी और सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को पहले तो अंदर भेजा। उसके बाद आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़ होने के बाद ं पुलिस टीम ने छापा मार कर 11 जोड़ों को हिरासत में ले लिया गया। वहां युवक-युवतियों के परिजनों को कॉल कर थाने बुलाया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी जोड़ों के खिलाफ आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने की धाराओं के तहत कानून कार्रवाई कर उन्हें बाद में थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।



0 comments:
Post a Comment