वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) ठगों ने वैशाली में ऑफिस खोलकर पुणे के गरीब लोगों को लोन दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपए ठग लिये। मामले की शिकायत एक पीड़ित ने इंदिरापुरम पुलिस से की कार्रवाई की मांग की है।
पुणे के रहने बाले अक्षय ने बताया कि वह 12वीं पास है। अगस्त माह में उसे एक व्यक्ति ने कॉल कर उन्हें पार्ट टाइम में एक लोन कंपनी में पार्ट टाइम में नौकरी दी। अक्षय से कहा गया कि कंपनी गरीबों को लोन दिलाने का काम करती है। इसकी एवज में दो से ढाई हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। ठगों ने अक्षय को कंपनी में एजेंट बनाकर ठगों ने दो माह में करीब 65 गरीब लोगों से पहले दो-दो हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस ली गई। इसके बाद हर व्यक्ति को 75-75 हजार रुपए लोन दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपए हड़प लिए। ठगों ने अक्तूबर माह में लोगों को चेक दे दिए।
आरोप है कि जब चेक बैंक में जमा किए गए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद अक्षय ने कंपनी के पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल नंबर बंद मिले। शुक्रवार को वह कंपनी के पदाधिकारियों से मिलने के लिए वैशाली पहुंचा तो ऑफिस बंद मिला। ऑफिस के आसपास के लोगों से पता करने पर मालूम हुआ कि ऑफिस बंद हो चुका है।
इस मामले में पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। थानाध्यक्ष इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।


0 comments:
Post a Comment