गरीव बच्चों के लिये लगाया दान शिविर Donation camps for poor children set

वसंुधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) आईटीएस मोहन नगर संस्थान के बीबीए व बीसीए के छात्ऱों ने गरीब व अनपढ़ बच्चों को साक्षर बनाने तथा उनकी दैनिक जरूरतों को पूर्ण करने का बीड़ा उठाया है। जिसमें ‘स्लम एज्यूकेशन प्रोग्राम के अंर्तगत प्रत्येक शुक्रवार को  ये छात्र वसुन्धरा सेक्टर-14, की झुग्गी बस्तियों में रहने गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं तथा उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। इस बार कुछ नया करने के लिये छात्रों ने गरीव जरूरतमंद बच्चों के लिये एक दान शिविर का आयोजन किया तथा दान में मिले सामान को गरीवों में बांट दिया।
        आईटीएस के छात्र  इस कार्यक्रम में लगभग दो घंटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करते हैं तथा उन्हें सामान्य ज्ञान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। लेकिन इस बार कुछ हट कर किया। जैसा कि सब जानते हैं कि दिवाली से पहले हम सभी घर कि सफाई करते समय बहुत से पुराने कपडे, किताबें, जूते-चप्पल व अन्य सामान घरों से बाहर निकालते हैं जो कि उनके लिए बेकार होते हैं। किन्तु बहुत से गरीब लोग ऐसे हैं जिनके लिए ये सब सामान बहुत काम के हो सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आईटीएस के छात्र छात्राओं पारूल, तरूण, शीलवर्धन, साक्षी, टिं्वकल, दीप्ती, अवंतिका, अंजलि, शुभम, अरुण, डाली आदि ने सोचा कि क्यूँ न वे कालेज में एक दान शिविर का आयोजन करें जिसमें सभी अपने घर के बेकार समझे जाने बाले सामान व कपड़ों आदि को एकत्र कर जरूरत मंद गरीव लोगों तक पहुुचायें। इस काम  में सभी छात्रों एवं कर्मचारियों ने जरुरत मंद गरीब बच्चों के लिए उनके रोज मर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाली वस्तुओं जैसे कपड़े, जूते - चप्पल , किताबें, तेल, कंघा, शैम्पू, पेंसिल, रबड़, कापी, खिलौने, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि को दान करने की अपील लोगों से की और उसमें उन्हें सफलता मिली। यही सभी वस्तुएं शाुक्रवार को गरीब बच्चों में वितरित की गईं। संस्थान के चेयरमेन डा0 आरपी चड्ढा आदि ने छात्रों द्वारा किये गए प्रयास कि प्रशंसा करते हुए उनको बधाई दी है। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment