साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) दीपावली के अवसर पर मिठाइयों की बड़ी मांग को पूरा करने के लिये रसायनों से थाना साहिबाबाद क्षेत्र में मिठाइयां बड़े पैमाने पर बनायी जा रही हैं। शुक्रवार को कैमिकल से बन रही मिठाइयों के कारखानों और गोदामों पर जिला प्रशासन की ओर से छापा मारा गया। छापा मारी देर शाम तक जारी है तथा इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है । कारखानों एवं गोदामों के मालिकों एवं कारीगरों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम,खाद्य सामग्री में समिश्रमण आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखने की तैयारी हो रही है।
जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी प्रीति जायसवाल अपने दल बल के साथ तुलसी निकेतन पुलिस चैकी क्षेत्र हर्ष बिहार साहिबाबाद में चल रहे मिठाइयों के कारखानों पर छापा मारा। यहां उन्होंने 5 मिठाइयों के कारखानों एवं गोदामों पर देखा कि रसायनों की मदद से सफेद रसगुल्ले बनाये जा रहे थे तथा बने हुए रसगुल्ले बड़े बड़े बर्तनों में भर कर रखे गये थे जिनमें मक्खियां भी मरी हुई थीं। यहां से विवेक ,सुनील,राजकुमार तथा पंडित नाम के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कुछ गोदामों के मालिक अपने अपने गोदाम बन्द कर के भाग गये। एडीएम् सिटी प्रीति जायसवाल ने बताया कि इस तरह के सभी कारखाने व गोदाम बन्द कराये जायेंगे तथा मिलावटखारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
इस छापे मारी में अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह,खाद्य निरीक्षक एके यादव एवं अजय जायसवाल,क्षेत्रिय आपूर्ति अधिकारी राजेश सोनी,चैकी प्रभारी पुलिस चैकी तुलसीनिकेतन कविस कुमार आदि ने भाग लिया। छापेमारी की कार्यवाही अभी जारी है। यहां के लोगों ने बताया कि यहां करीव 15 दुकानों पर लंबे समय से मिलावटी रसगुल्ले बन रहं हैं तथा पुलिस कर्मी तथा अन्य विभागों को लोग यहां अक्सर आते जाते हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्यवाही पहली बार वे देख रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment