अपनी मांगों को पूरा कराने के लिये उत्तराखंड के लोगों का
प्रेस वार्ता करते उत्तराखंड एकता मंच के लोग।
इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) उत्तराखंड एकता मंच दिल्ली ने उत्तराखंड राज्य की समस्याओं को दूर करने को लेकर समाज के लागों का संगठित करने का आहवान किया है। लोगों को संगठित करने के लिये मंच ने रविवार को मोटर साइकिल-कार रैली साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में निकालने की घोषणा की है।
कार्यक्रम की संयोजिका बिमला रावत ने शुक्रवार को शक्ति खंड इंदिरापुरम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड समाज 20 नवम्बर 2016 चलो रामलीला मैदान दिल्ली के तहत उत्तराखंड राज्य की समस्यओं को लेकर एक महा रैली की जायेगी। यह आयोजन राजनीति से दूर एक सामाजिक आंदोलन होगा जिसमें उत्तरा ख्ंाड राज्य के गठन के बाबजूद वहां के लोगों की बदहाली,बेरोजगारी,पलायन,खराव स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के अलावा उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैरसैड़ बनाने की मांग प्रमुख रूप से उठायी जायेगी। इस रैली को सफल बनाने के लिये समाज को एकजुट - एकमुट हेतु उत्तराखण्ड के समस्त समाज को जागृत करने के लिए 23 अक्टूबर रविवार को साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र इंदिरापुरम,वैशाली,वसुंधरा आदि में मोटर साइकिल,कार रैली का आयोजन किया जायेगा।


0 comments:
Post a Comment