गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला जज रामकृष्ण उपाध्याय ने आज आगामी 12 नवम्बर, को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों , बैंक,अधिकारियों नगर निगम आदि के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अब तक विभिन्न विभागो द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की जिला जज श्री उपाध्याय ने अधिकारियों से कहा कि जनपद गाजियाबाद में एक बडा लक्ष्य वादो के निस्तारण का रखा गया है। जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी वादो के चिन्हीकरण का कार्य तेजी के साथ कर लें। क्योकि अब समय काफी कम है आगामी दिनों में दीपावली का त्योैहार है इसलिए अधिकांश तैयारियां जल्दी से जल्दी पूरी कर दी जायें। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वादो से निस्तारण लोक अदालत मंें सम्भव हो ।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि छोटे-छोटे वादो का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करा कर जनता के धन व समय की बचत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्वेश्य सुलह समझौते के आधार पर छोटे मोटे वादों का निस्तारण करना है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दैहात आर0के0 पाण्डे ने कहा कि पुलिस विभाग से तामीला आदि का जो कार्य होगा उसे सःसमय पूरा किया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा इस दिशा में हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्भव हो सके।
बैठक में ए0डी0जे0 व नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत श्री एस0के.0पाण्डे सी0जे0एम0 अरबिन्द कुमार यादव , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मोदीनगर अतुल कुमार, तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह, लीड बैंक मेनेजर आर0एस0 मीणा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डी0एम0 सक्सैना, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नगर निगम, सैन्टल बैक आॅफ इण्डिया, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, वाट माफ विद्युत आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment