गाजियाबाद, संवाददाता. जनपद की जिला विकास योजना वर्ष 2016-17 के लिए कुल 185 करोड 14 लाख के परिव्यय का अनुमोदन आज प्रदेश के ससदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाॅ की अध्यक्षता में कलेक्टेªट में आयोजित बैठक में किया गया। कलेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री खां ने कहा कि .विकास कार्यो हेतु जो धनराशि अनुमोदित की गयी है उसका सभी विभाग समय से सदुपयोग करना सुनिश्चित करें और सम्पादित कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने मंत्री जी को बताया कि जिला योजना में विभिन्न विभागों को परिव्यय का निर्धारण उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यो के सापेक्ष किया गया है। जनपद के चहुमुखी विकास एवं आम जनता के व्यापक हितो को ध्यान में रखकर विभागों द्वारा धनराशि एवं कार्य प्रस्तावित किए गये है। इस कार्यो को समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा किया जायेगा। बैठक में जिला विकास योजना समिति के सचिव मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश ने विभिन्न विभागों के परिव्यय के वारे में जानकारी देते हुये बताया कि गन्ना विभाग को 115.93 लाख रूपये, पशुपालन विभाग को 192.76 लाख, दुग्ध विकास 325.90 लाख, जिला नगरीय विकास अभिकरण को ग्रामीण आवास हेतु 236.50 लाख, सडक एवं पुल तथा पूल्ड आवास के लिए 7590.40 लाख, तथा पंचायती राज विभाग को ग्रामीण स्वच्छता हेतु 618.24 लाख, सी0सी0 रोड व बहुद्धेश्यीय पंचायत भवन के निर्माण के लिए 728.40 लाख व चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग को 1345 लाख रूपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। इसी प्रकार से पेयजल, समाज कल्याण, महिला एवं वाल विकास, सिचाई, नलकूप, आदि विभागों को उनकी प्रस्तावित योजनाओं के अनुरूप परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। बैठक में महापौर अशु कुमार वर्मा महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राजदेवी चोैधरी, सहित जनपद के जनप्रतिनिधि गण तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Home / Ghaziabad /
Local /
News
/ जनपद की 185 करोड 14 लाख रूपये की जिला योजना अनुमोदित - Ghaziabad Hindi News
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment