गाजियाबाद, ( संवाददाता ) कल रात थाना लोनी बार्डर व साहिबाबाद पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए करावलनगर रोड लाल बाग तिराहे के पास से 2 शातिर लुटेरे व लूट का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे सोने-चाॅदी की ज्वैलरी (कीमत करीब 20 लाख ) व अवैध शस्त्र बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए लूटेरों में आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र इरशाद, फराज पुत्र परवेज खान तथा चेतन सहगल पुत्र सागर सहगल निवासी 61/13 राजहंस करोल बाग न्यू दिल्ली 05 जो सुनार हैं ओर उसके कब्जे से सभी ज्वैलरी बरामद हुई है । पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने चांदी के ज्वैलरी, एक चोरी की मोटर साईकिल तथा दो तमंचे व 4 जिंदा कारतूस बरामद की है ।
गिरफ्तार किये गये लूटेरों द्वारा 15 अप्रैल को थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत अर्थला पीर के आगे करीब 60 लाख की ज्वैलरी व कैश आदि लूटना, साथ ही 1 अक्टूबर को ज्वाहर नगर थाना लोनी बार्डर से व्यापारी से दस हजार रूपये लूटना, 1सितम्बर को बलरामनगर कट से व्यापारी से साढे तीन लाख रूपये लूटना व अभी एक सप्ताह पीछे 11 अक्टूबर को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर महिला से दो लाख व ज्वैलरी लूटना तथा 4 सितम्बर को थाना लोनी क्षेत्र मे एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से हमला करने का इनहोंने इकबाल किया है।
अभियुक्त आशू उर्फ आस मौहम्मद पर दिल्ली व जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों मे चोरी, लूट व शस्त्र अधिनियम की घाराओ मे करीब 17 अभियोग व अभियुक्त फराज पर करीब 05 अभियोग पंजीकृत है। दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटरे व चोर है जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
चोरी की मोटर साईकिल व चाकू बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात करहेडा कट से दीपक पुत्र भोला निवासी बोम्बे कालोनी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, गुडडू पुत्र प्रेमचन्द निवासी 30 फुटा रोड गली नं0 01 दीनदयालपुरी नन्दग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की यामाहा मेाटर साईकिल नं0 डीएल3एससीए-1520 व 02 नाजायज चाकू बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment