केंद्र सरकार देश के सभी ज़िलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोलेगी Centre of Agricultural Science Center will open in all districts of the country



  • 10 राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का ऐलान किया 


  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने युवाओं से कृषि योजनाओं से जुड़े स्टार्ट अप से जुड़ने की अपील की 

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) केंद्र सरकार ने देश भर के सभी ज़िलों में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का ऐलान किया है। जिससे किसानों को उनके खेत के पास ही उन्नत क़ृषि के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने 10 राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का ऐलान भी किया है। श्री सिंह ने किसानों से अपील की है कि धान की खेती से बचने वाले पुवाल का उपयोग जैविक खाद बनाने, पेपर बनाने, और कार्ड बोर्ड उद्योग और पशुओं के चारे के तौर पर करें। ताकि पुवाल जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। श्री सिंह ने सभी केवीके एवं जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का ज्ञानवर्धन कर पुवाल का समुचित उपयोग करने कि विधि बताकर पुवाल का सदुपयोग कराएं। श्री राधा मोहन सिंह ने देश में पेड़ों का संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय वानिकी योजना के तहत मेड़ पर पेड़ पर लगाने का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मिशन को साकार करने की बात कही। 

श्री राधा मोहन सिंह ने यह सभी बातें आज नई दिल्ली में 12 राज्यों के सभी कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों और कृषि विकास से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों, और प्रगतिशील किसानों को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में कही। यह पहला मौका है जब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कृषि विज्ञान केंद्र और ज़िला कृषि अधिकारियों को सम्बोधित किया। 

श्री सिंह ने किसान भाइयों को सुझाव दिया कि मछली की खेती अब धान के खेत में करें। जिससे कि किसानों आर्थिक लाभ होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने पशुपालन में देसी नस्लों को सुधारने पर विषेश बल दिया और पालतू पशुओं को होने वाले टीकाकरण जिसमें खुरपका-मुंहपका शामिल है के टीकाकरण पर भी ज़ोर दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्बोधन के दौरान श्री राधा मोहन सिंह ने खेती को आधुनिक बनाने का संकल्प दोहराया। श्री सिंह ने कहा कि ड्रोन और स्मार्ट मोबाइल फोन के ज़रिए खेती को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि 100 केवीके पर स्किल डेवलेपमेंट कार्य शुरू किया जा रहा है और इतने ही केवीके पर दलहन और तिलहन हब की स्थापना की जा रही है। 

श्री राधा मोहन सिंह ने युवाओं से कृषि योजनाओं से जुड़े स्टार्ट अप से जुड़ने की अपील की और केवीके और कृषि से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टार्ट अप से जुड़ने में युवाओं की सहायता की जाए जिससे रोज़गार के अवसर पैदा किए जा सके। श्री सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन में अपना सकारात्मक सहयोग देने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों और कृषि विकास से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग कम से कम 5 गांव में जाकर सफाई अभियान में भाग लें जिसें समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़े। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment