नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा तथा खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने आज अटल अक्षय ऊर्जा भवन की आधारशिला रखी। इस भवन का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने 5 सितंबर, 2000 को तमिलनाडु के तूतीकुड़ी जिले के कयाथर नामक स्थान पर राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान के विंड टर्बाइन टेस्टिंग स्टेशन की आधारशिला रखी थी।
अटल अक्षय ऊर्जा भवन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के लिए एकीकृत मुख्यालय की इमारत होगी। वर्तमान में एमएनआरई का कार्यालय सीजीओ कॉम्प्लेक्स में तीन अलग-अलग इमारतों के अलग-अलग ब्लॉकों में स्थित है जिसमें लगभग 400 पदाधिकारी कार्यरत हैं।
यह भवन महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा जो एक ऊर्जा कुशल नवीकरणीय ऊर्जा एकीकृत निर्माण का प्रतीक होगा। जिसे सौर ऊर्जा, वास्तुकला की अवधारणा पर अति आधुनिक नेट-जीरो ऊर्जा, हरित भवन के रूप में डिजाइन किया जाएगा।
इस अवसर पर एमएनआरई सचिव श्री उपेन्द्र त्रिपाठी, विद्युत सचिव श्री पी.के. पुजारी, खान सचिव श्री बलवेन्दर कुमार, कोयला सचिव श्री अनिल स्वरूप, भारत में विदेशी दूतावासों और उद्योग से अतिथि तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment