उत्तराखंड में वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, चालक दल सुरक्षित Air Force MI-17 helicopter crash in Uttarakhand, crew safe

जोशी मठ, ( संवाददाता ) भारतीय वायुसेना का एमआई-17 वी5 बुधवार को भारत-चीन सीमा के निकट माना पास के घस्तोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह 9:30 बजे की है। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला पंखा टूटने से यह दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में बीस सैनिक सवार थे। सेना के अभ्यास के दौरान यह घटना घटी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment