गोपालगंज, ( संवाददाता ) मोहर्रम के दिन थावे प्रखंड के विदेशी टोला में बनाए गए दुर्गापूजा पंडाल के समीप शौर्य प्रदर्शन करने के आरोप में थावे बीडीओ मीनू कुमारी ने 33 ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने आरोप लगाया है कि थावे के विदेशी टोला में दुर्गापूजा को लेकर पंडालों का निर्माण कराया गया था। इसी बीच मोहर्रम के दिन तजिया जुलूस के दौरान इसमें शामिल लोगों ने पंडाल के समीप घातक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। मौके पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस बल के समझाने के बाद भी प्रदर्शन में शामिल लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने कांड में नामजद लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीपराहीं गांव के अरमान मियां, टुन्ना मियां, गुड्डू मियां, धनू मियां, अफरोज आलम, सोहैल मियां, सिटू मियां, ग्यासुद्दीन मियां तथा मजीद मियां समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस कांड अंकित कर मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Home / Bihar /
Breaking News /
States
/ थावे बीडीओ ने दर्ज कराई 33 लोगों पर प्राथमिकी Thawe BDO filed an FIR on 33 people
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment