नौकरी के नाम पर ठगी का प्रयास Attempted cheating in the name of the job

इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) इंदिरापुरम के शक्ति खंड तीन में बुलाकर लुधियाना के युवक को ठगने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। ठगों के बारे में युवक ने सोमवार को इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। बताया जा रहा है युवक ने सूझबूझ से काम लिया और ठगी से बच गया। यह ठगी युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर की जानी थी।
           लुधियाना के रहने वाले शैलेष पांडेय ने थाना इंदिरापुरम में दी शिकायत में बताया है कि वह बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। 13 अक्टूबर को जीमेल पर एक कंपनी से नौकरी दिलाने का दावा करते हुए उसे मेल आया था। इसके बाद उन्होंने जवाबी मेल के जरिए अपना फोन नंबर ठगों को दे दिया। ठगों ने उन्हें इंदिरापुरम शक्ति खंड तीन स्थित अपने आफिस पर बुलाया। पहले फोन पर उनसे कहा गया कि उन्हें एक भी रुपये देने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद युवक सोमवार सुबह लुधियाना से दिल्ली आया और फिर इंदिरापुरम पहुंचा। जहां ठगों ने उन्हें आफिस मे कहा कि रुपये देकर नौकरी लगवाने की गारंटी है। मगर रुपये नहीं दोगे तो नौकरी लगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। ठगों ने उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 7500 रुपये मांगे। ठगों ने उन्हें डाबर कंपनी में नौकरी दिलाने का वायदा किया। इसके बाद वह वहां से निकल आया और सूझबूझ दिखाते हुए इंदिरापुरम थाने पहुंचा। एसओ इंदिरापुरम शीलेष यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment