नेशनल हाईवे पर वाहनों की लूट करने वाले 4 शातिर लुटेरें गिरफ्तार,लूटे के 22 लाख रूपये बरामद National Highway 4 Luteren arrested, robbed of Rs 22 lakh recovered

गाजियाबाद ( संवाददाता ) कल रात करीब डेढ़ बजे  थाना सिहानीगेट पुलिस ने क्रिमिनल इन्टैलीजेन्स की सहयता से भटटा नं0 05 के पास से नेशनल हाईवे पर माल से लोडेड वाहनों की लूट करने वाले 4 शातिर लुटेरों को मुठभेड के बाद गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशांदेही पर लूटा गया करीब 22 लाख रूपये के मैन्स, लेडीज व किड्स वियर का माल, घटना मे प्रयुक्त सैन्ट्रो कार व अवैध शस्त्र बरामद हुए है। इनका एक साथी मौके से भागने मे सफल हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि  21 अगस्त को विनायक ट्रांसपोर्ट कम्पनी मेरठ रोड के ट्रक न0 एचआर 55पी-8857 मे ड्राईवर राकेश तिवारी दिल्ली फतेहपुरी से मैन्स, लेडीज व किड्स वियर गारमेन्ट्स (न्यू लाइफ स्टाइल) एंव अन्य लाइफ स्टाइल सामान को लोड करके चला था । 21 अगस्त की रात्रि जब रामेश्वरम सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन के पास पहुॅचा तभी अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से सैन्ट्रों कार से ओवर टेक करके ड्राईवर राकेश तिवारी को असलहों के बल पर बन्धक बनाकर ट्रक नं0 एचआर 55पी-8857 व कपडें को लूट कर ले गये । जिसके संबंध मे थाना सिहानीगेट पर मु0अ0स0 1125/16 धारा 395 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से इस घटना की सुरागारस्सी लगाने में लगी थी । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूटेरों में शहनवाज पुत्र मौ0 हनीफ निवासी म0नं0 14/21 गली नं0 07,डी ब्लाक नत्थूपुर कालोनी सण्डे बाजार रोड बुराडी थाना सरूपनगर दिल्ली, मनवीर पुत्र वोदल सिंह निवासी श्यामवाली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर, राजकुमार पुत्र बद्री सिंह निवासी श्यामवाली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर तथा मौ0 अकबर पुत्र मौ0 हनीफ निवासी म0नं0 14/21 गली नं0 07,डी ब्लाक नत्थूपुर कालोनी सण्डे बाजार रोड बुराडी थाना सरूपनगर दिल्ली हैं । 
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात महाराजपुर से  मन्नू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मकनपुर थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियबााद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुई है।
2 शातिर लूटेरे गिरफ्तार, लूटी गयी आई-10 कार बरामद - थाना निवाडी पुलिस ने कल रात करीब 2 बजे राज चैपला  से  कादिर पुत्र मौ0 खालिद निवासी म0नं0 123 मौहल्ला गुलजार थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ तथा महरूददीन उर्फ भूरा पुत्र हाजी मकसूद निवासी म0नं0 113 मौहल्ला गुलजार थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे थाना निवाडी के मु0अ0स0 195/16 धारा 328,342,307,394,411 भादवि से लूटी गयी आई-10 कार बरामद हुई है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment