वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के 150 बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट की विभिन्न अदालतों में कानूनी दांव-पेंच सीखे तथा दिल्ली के नामी वकीलों के संरक्षण में उन्हें ट्रेनिंग देने का बीड़ा मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस ने उठाया।
मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि 150 कानून के छात्रों ने प्रशिक्षण के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा वहां की विभिन्न अदालतों में गए। कोर्ट के नामी वकीलों के चैम्बर में बैठ कर अदालती काम जाना। वकीलों के साथ कोर्ट के भीतर गए और अदालतों में कैसे केस चलते हैं यह जाना। कैसे पक्ष-प्रतिपक्ष के वकील आपस में किसी केस पर बहस-मुबाहसा करते हैं, कैसे तथ्य जुटाए और पेश किए जाते हैं, इन सबकी जानकारी हासिल की। इसके अलावा कोर्ट के भीतर का अनुशासन देखा और यह भी जाना कि कैसे और कहां खड़ा होना चाहिए।



0 comments:
Post a Comment