नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें No burning street lights

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) षालीमार गार्डन एक्सटेंशन प्रथम में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रात में अंधेरा होन से बड़े बुजुर्ग,बच्चे व महिलायें अंघेरे के कारण गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सदभावना रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन  के पदाधिकरियों का आरोप है कि बार बार की शिकायत के बाबजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करा रहे।
         सदभावना रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चैधरी ने बताया कि उनकी कालोनी की स्ट्रीट लाइट एक माह से खराब हैं। वे अपने साथियों के साथ कालोनी की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिये नगर निगम के मोहन नगर जोन के जिम्मेदार  कर्मी मनोज कुमार शर्मा से मिले  थे। उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही स्ट्रीट लाइट ठीक करा देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद वे 3अक्टूबर को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा से मिले तथा उनसे सट्रीट लाइट ठीक कराने के लिये निवेदन किया। उन्होंने कहा कि आप अपनी कालोनी का पता मुझे मेरे फोन पर मैसेज कर दो। इसके बाद उन्हें 10 अक्टूबर को फिर सेे याद दिलाया तो उन्होंने कहा कि वे आज ही लाइट ठीक करा देंगे। लेकिन यह भरोसा भी झूंठा हो गया और बाद में उन्होंने फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया।
    विनोद चैधरी ने बताया कि वे इस तरह की लापरवाही के खिलाफ प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर बतायेेंगे कि किस तरह से अधिकारी जनता को मूर्ख बना रहे हें तथा सपा पार्टी की आने वाले चुनावों में पराजय के लिये भूमिका तैयार कर रहेे हैं।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment