मंदिर पर ताला जड़ने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन Temple seal performance by angry people



  • पुलिस ने खुलवाया ताला तव हुई पूजा

साहिबाबाद,  ( प्रमुख संवाददाता ) शालीमार गार्डन में स्थित एक पूजा घर पर पुजारी द्वारा ताला लगा दिये जाने से नाराज बंगाली समुदाय के लोगों ने पुजारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की तथा पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख तुरंत पुजारी को मंदिर आने तथा ताला खोलने को कहा। ताला खुलजाने के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की।
     जानकारी के अनुसार एक ही परिसर में काली बाड़ी तथा शिव मंदिर है। इस मंदिर का पुजारी हरिओम शर्मा बृहस्पतिवार की सुवह मंदिर में ताला लगा कर चला गया । इससे बंगाली समुदाय के लोग भड़क गये और उन्होंने जम कर नारे बाजी की। सूचना पर पहुंचे एसआई इस्तेखार कुरेशी ने पुजारी को मौके पर बुलाया तथा मंदिर का ताला खोलने को कहा। ताला खालने के साथ ही मामला शांत हो गया तथा शालीमार गार्डन पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई ने पुजारी से साफ कहा कि मंदिर एक सार्वजनिक स्थान होता है । यह सभी का है तथा आप किसी को भी आगे से पूजा करने से बंचित नहीं करेंगे व पूजा के लिये नियत समय में ताला मंंिदर में नहीं लगायेंगे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment