गोपालगंज, ( संवाददाता ) उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से एक बारह साल के किशोर का अपहरण कर लिया गया। अपहृत किशोर का कहीं सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव की कुंती देवी का बारह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार घर से प्रखंड कार्यालय चौराहा पर सामान लाने के लिए निकला। काफी समय बीतने के बाद भी जब किशोर घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घंटों तलाश के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं मिला तो उसकी मां थाने पर पहुंची तथा घटना को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।



0 comments:
Post a Comment