एबीवीपी कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च ABVP activists foot march

सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सोमवार को लाजपत राय कॉलेज से शुरू कर शहीद पार्क लाजपत नगर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने एक पैदल मार्च निकाला। 23 नवंबर को लखनउ में होने वाली हुंकार रैली की तैयार को लेकर यह पैदल मार्च निकाला गया। लाजपत राय कालेज से शहीद पार्क तक मार्च निकले पैदल मार्च के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से छात्र हित की मांगों को पूरा करने की मांग की।

मार्च को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री श्याम कौशिक ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी होनी चाहिए। बेटियों को सामाजिक कुरीतियों से निकालकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे देश में कोई भी अनपढ़ न रह सके। बेटी ही सृष्टि की रचयिता हैं। देश की मां-बहनें पढ़ी-लिखी होंगी, तो उनके बच्चे भी बढ़े लिखे होंगे। देश का भविष्य बनाना है, तो हमें बेटी की शिक्षा पर जोर देना होगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की निरंकुशता को खत्म करने की अपील की। 23 नवंबर को लखनऊ चलो छात्र हुंकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठा होने की अपील की। इस दौरान ललित मावी, दीपक राघव, रोहित भाटी, अनुज नागर, राहुल बौसेया, टीटू बैसेया, विकास पंडित, सुमित मावी, रेनिश तोमर, सद्दाम चैधरी, मोहित कसाना, प्रमोद गुर्जर, रिकू बंसल आदि मौजूद रहे।
     इस अवसर पर छात्रों ने मांग की कि कॉलेज में कम से कम 180 दिन की पढ़ाई हो, शैक्षिक सत्र नियमित हांे,छात्र संघ चुनाव कराये जाएं, रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरे जाएं,एसी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की जाय,सस्ती सुलभ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हो तथा इंटर तक छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाय।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment