पत्रकार पर पुलिस का हमला Attack on journalist

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) नोएडा से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक के गाजियाबाद ब्यूरोचीफ पर साहिबाबाद थाने के एसओजी में तैनात पुलिस बालों ने हमला बोल दिया तथा उससे मोबाइल फोन छीनने के साथ ही दुव्र्यवहार किया गया। इस मामले में पत्रकार ने डीआईजी को शिकायत करते हुए आरोपी पुलिस वालों पर कार्यवाही की मांग की है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष है।
          पत्रकार जय प्रकाश भारद्धाज सी 16 विक्रम इंकलेव शालीमारगार्डन साहिबाबाद में परिवार के साथ रहते हैं। डीआईजी मेेरठ को लिखे पत्र में पत्रकार ने बताया है कि वे सोमवार को सुवह दस बजे के करीव अपने घर से पप्पू कलोनी गली नम्बर 5 पर सतपाल टेलर की दुकान पर निजी काम से गये थे। उनका आरोप है कि रास्ते में रसोई गैस रिफलिंग करने वाले कुछ लोगों को थाना साहिबाबाद के एसओजी के पुलिस कर्मियो ने पकड़ रखा था और वे उनकी पिटाई कर रहे थे । वे इन पुलिस कर्मियांे को जानते थे इस लिए वे वहा रुक गये। तभी एक पुलिस कर्मी उनसे कहने लगा देखो तमाशबीन आ गए। इस बात पर पत्रकार ने बताया किं वह तमासवीन नही बल्कि एक पत्रकार है । आप भी मुझे नही जानते हैं लेकिन तभी कास्टेबल विपिन शर्मा पंकज और उनके दो अन्य साथी पुलिस कर्मियों ने उससे मोबाईल फोन छीनने की कोशिश करने लगे तथा उसके साथ दुव्र्यवहार करते हुए धक्का देने लगे। पत्रकार ने उनसे बार बार कहा कि वह पत्रकार है। उसने कुछ भी फोन में रिकार्ड नहीं किया है फिर भी उससे बदतमीजी की गयी तथा भुगतने की धमकी दी। पत्रकार ने डीआईजी से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
      इस मामले में पत्रकारों में रोष है तथा प्रेस क्लव साहिबाबाद के महासचिव पंकज सिंह ने पुलिस के अधिरियों से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।  उचित कार्रवाई न करने की हालात में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment