इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वन मॉल, शक्ति खंड-तीन के पास खड़ी एक संगीतकार की कार का शीशा तोड़कर चोर ने बैग उड़ा दिया। बैग में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज के जरूरी कागजात रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार संगीतकार रोजेन्द्र सिंह चैहान शुक्रवार को शक्ति खंड-तीन स्थित वन मॉल के पास खरीदारी करने गए थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी तथा खरीदारी करने में व्यस्त हो गये। एक घंटे बाद खरीदारी कर लौटे, तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा बैग गायब है। उन्होंने बताया कि बैग में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज के जरूरी कागजात रखे हुए थे। सोमवार को उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी। थानाध्यक्ष इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



0 comments:
Post a Comment