लखनउ, (भाषा ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल वाराणसी में भगदड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज अपर जिला मजिस्ट्रेट :नगर: एवं सिटी मजिस्ट्रेट को निलंबित कर दिया।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वाराणसी में कल मची भगदड़ की घटना को काफी गंभीरता से लिया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वाराणसी के अपर जिला मजिस्ट्रेट :नगर: विंध्यवासिनी राज तथा सिटी मजिस्ट्रेट बी बी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।



0 comments:
Post a Comment