मिट्टी का टीला ढहने से पांच की मौत Earth mound collapsed, killing five

कन्नौज (उप्र),  ( भाषा ) जिले में मिट्टी का टीला ढहने की दो अलग अलग घटनाओं में आज पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि यूसुफपुर भगवान क्षेत्र की कुछ महिलाएं और बच्चे कांशीराम कालोनी के निकट अकबरपुर सरायघाट में एक खेत में टीले से मिट्टी खोद रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कच्चे मकानों की पुताई और लीपने के लिए मिट्टी की खुदाई करते समय टीला अचानक धसक गया, जिससे ममता :40:, कविता :17:, शेरू :10: और खुशी :12: की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार दूसरी घटना ठठिया थाना क्षेत्र के महसैयां गांव की है। यहां भी रूचि अपनी बहन और तीन अन्य सहेलियों के साथ गांव के पास टीले से मिट्टी खोदने गयी थीं। टीला अचानक धसक गया, जिससे सभी लडकियां उसके नीचे दब गयीं। गांव वालों ने मिट्टी हटाकर लडकियों को बाहर निकाला लेकिन रूचि की मौत हो चुकी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रूपये और घायलों को पचास पचास हजार रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment