नासिक, (भाषा) उत्तर महाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक किसान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। इसके परिवार पर 3.71 लाख रपये का कर्ज था।
लासागांव पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि मनोरी गांव के रहने वाले बापू भीमा सांभेराव उर्फ कृष्ण ने कल अपने मकान के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली।
उन्होंने कहा कि दो साल पहले विवाह करने वाले सांभेराव के परिवार को 3.71 लाख रपये का बैंक रिण अदा करने में मुश्किल आ रही थी। यह रिण सांभेराव के पिता के नाम पर लिया गया था।
उन्होंने कहा कि संभवत: कर्ज चुकाने में नाकाम रहने के चलते सांभेराव ने यह कड़ा कदम उठाया होगा।



0 comments:
Post a Comment