रॉकी का आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल Rocky's surrender, sent to jail

गया, (वार्ता) बिहार के बहुचर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव ने आज स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सर्वोच्च न्यायालय से कल जमानत रद्द होने के बाद रॉकी यादव ने आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया ।
इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत मे लेते हुये केन्द्रीय कारा भेज दिया गया ।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment