नयी दिल्ली, (वार्ता ) कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान सैनिकों की पेंशन और वेतन के सम्बन्ध में सरकार के हाल के कुछ फैसलों की अोर दिलाते हुए कहा है कि इनसे देश की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहने वाले जांबाजों का मनोबल गिरा है।
श्री गांधी ने दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री को कल लिखे पत्र में उनसे इस सम्बन्ध में उचित कदम उठाने का अनुरोध करते हुए कहा है सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकार को सैनिकों के हित में कुछ करके दिखाना चाहिए।
उन्होंने कहा ‘‘देश की रक्षा के लिए हमारे सैैनिक हर दिन अपनी जान खतरेे में डालते हैं इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम न सिर्फ शब्दों से बल्कि अपने कार्याें से यह दर्शायें कि हम उनका तथा उनके परिवारों का ख्याल रखते हैं।



0 comments:
Post a Comment