मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पिता और फिल्मकार महेश भट्ट को बेहद प्रतिस्पर्धी मानती हैं।
आलिया भट्ट का कहना है कि उनके पिता महेश भट्ट कई मायनों में काफी प्रतिस्पर्धी हैं, यहां तक कि बेटियों के प्रेमियों के संबंध में भी।
आलिया ने पिता के साथ एक कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।
शो के मेजबान कमल सिद्धू के एक सवाल पर आलिया ने कहा “यदि मैं कोई भी उपहार लाती हूं तो वह पूछते हैं, 'मेरा कहां है? तुमने उस पर कितना खर्च किया?' यदि मेरी बहन का प्रेमी उसके लिए कुछ लाता है तो वह कहते हैं, 'मैं तुम्हें दो लाकर दे सकता हूं, तीन लाकर दे सकता हूं।
वह बेहद प्रतिस्पर्धी हैं और हमेशा से रहे हैं।
महेश भट्ट ने कहा कि यदि आलिया किसी ऐसे लड़के को पसंद करती हैं, जो उन्हें उनके युवावस्था की याद दिलाए तो उन्हें ईर्ष्या होगी।
मुझे उसके दिल से सबसे महत्वपूर्ण पुरुष की अपनी जगह छीनने पर ईर्ष्या होगी।



0 comments:
Post a Comment