फरूर्खनगर के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत Frruknagr raging fire in the cracker factory, a death

साहिबाबाद, ( संवाददाता ) गाजियाबाद के फरूर्खनगर में शुक्रवार सुबह 8:15 पर ग्राम भनैड़ा,चौकी बन्थला,थाना लोनी में लाइसेंस संख्या 194/195 इकरार तथा इश्तेखार के पटाखा के स्थाई निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक नहीं चल सका है। बतादें कि आग लगने वक्त काम करने वाले इमरान 36 वर्ष, निवासी फरूर्खनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। साथ ही उमेश पुत्र नानक 18 वर्ष निवासी असालतपुर थाना लोनी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

           
मौके पर तत्काल पुलिस एवं फायर सर्विस ने पहुंचकर आग को बुझाया लिया है। वहीं घायल नानक को अस्पताल इलाज में हेतु भेज दिया गया है। वहीं, मृतक को मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment