खरीदारों की भीड़ से पूरा ट्रांस हिंडन जाम Trans-Hindon jammed full with a crowd of buyers

साहिबाबाद, ( संवाददाता  )  धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ से शुक्रवार को पूरा ट्रांस हिंडन जाम रहा। टीएचए की सड़कों से होकर निकले वाले लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। यातायात पुलिस जाम को खुलवाने में लगी रही। मगर बाजारों में भीड़ के चलते देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए शुक्रवार दोपहर लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ने लगी। शाम तक खरीदारों की भीड़ बढ़ने से टीएचए के जीटी रोड, लिंक रोड, दिल्ली-वजीराबाद रोड, सीआईएसएफ रोड सहित आंतरिक सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।

बाजारों में भीड़ के चलते देर रात सड़कों पर जाम लगा रहा। जाम से निपटने के लिए टीएचए की सड़कों पर यातयात पुलिस को तैनात किया गया था। साथी पुलिस की टीम मौजूद रही। मगर जाम को सामन्य नहीं कराया जा सका। एसपी टै्रफिक राकेश कुमार ने बताया कि धनतेरस पर लोग बाजारों में खरीदारी करने निकले थे। भीड़ अधिक होने से जाम की स्थिति बनी रही।

सड़कों पर पार्किंग भी बना जाम का कारण
टीएचए के अधिकांश बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बाजारों में खरीदारी करने वाले लोग अपनी गाडियों को आधी सड़क पर ही पार्क करते हैं। शुक्रवार को भी बाजारों में खरीदारी के दौरान लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही पार्क कर रहे थे। खरीदारी के बाद गाड़ियों को निकालते समय सड़की पूरी तरफ से बंद हो जा रहा था। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को रुक जा रहे थे। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइने लग जा रही थी।

सड़कों पर सजी थी दुकानें 
टीएचए के अधिकांश बाजारों में दुकानदार सड़क पर अपनी दुकाने सजा रखी थी। इस वजह से सड़कें संकरी हो गई थी। दोनों तरफ से वाहनों को निकलते में समय लग रहा था। इस वजह से भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। साथ ही दीये, सजावटी सामान सहित अन्य दुकानें अस्थाई रूप से सड़कों पर ही लगाई गई थी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment