जन्म दिन पर महर्षि बाल्मीकि की शोभा यात्रा निकाली।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सी ब्लाक लाजपत नगर में रविवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इय अवसर पर एक शोभा यात्रा भी निकाली गयीं जिसमें महर्षि बाल्मीकि के अलावा शिव - पार्वती, राधा - कृष्ण तथा मां काली की मनमोहक झांकियां भी थीं।
लाजपत नगर स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर निर्माण समिति द्वारा आयोजित इस शोभा या़त्रा का सर्वहारा वर्ग विकास समिति द्वारा स्वागत किया गया तथा इस शोभा यात्रा के संयोजक सतीष कुमार ढिलोर,सतीश चैटाला,मदन,कैलाश आदि का स्वागत किया। शोभा यात्रा के बाद एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह चंदेल ने उपस्थित जन समूह से कहा कि हमें महर्षि बाल्मीकि के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर डा. बाली ,मिंटू वेद,जतिन राज, शिवा टांक, विक्रम ,मनोज,मोहन लाल समद, प्रहलाद राज, दास मेहरा, ओमवती,संदीप, मदन , अशोक, कुलदीप,शुकपाल, आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।


0 comments:
Post a Comment