मिशन 2017 की तैयारी में भाजपा Mission 2017 in preparation BJP



भाजपा के मिशन 2017फतह के लिये बूथ सम्मेलन।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  मिशन 2017 की फतह के लिये महानगर भाजपा ने बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। आज का स्लोगन था मेरा बूथ सबसे मजबूत। रविवार को साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र का यह आयोजन मोहन नगर स्थित आईटीएस संस्थान में किया गया। 
      एक सप्ताह से चल रही तैयारियों के बीच आज बूथ सम्मेलन की उद्घाटन दोपहर 12 बजे भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व विधायक  सुरेश राणा ने दीप जला कर किया तथा वंदेमातरम गीत की प्रस्तुती से हुआ । इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के  बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की गई तथा उन्हें टिप्स दिये गये। बूथ सम्मेलन में आये सभी आगुंत्को का रजिस्ट्रेशन कर प्रवेशिका के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सदस्याओं  ने कार्यक्रम में चार चांद लगाये।
      
         
 बूथ अध्यक्षों को मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी सत्येन्द्र शिशौदिया,महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ,क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा ,क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेरा,पूर्व महानगर अध्यक्ष व साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी चंद्रमोहन शर्मा,पूर्व विधायक सुनील शर्मा ,बूथ सम्मेलन महानगर प्रमुख राजेश त्यागी ने संबोधित किया। साहिबाबाद विधानसभा के लाजपत नगर मंडल ,जनकपुरी मंडल ,भौपूरा मंडल ,बृज विहार मंडल ,वसुंधरा मंडल ,इंदिरा पुरम मंडल ,नंदग्राम  मंडल के अध्यक्षों ने अपने अपने बूथ ,सेक्टर का पूरा ब्यौरा महानगर प्रभारी सत्येन्द्र शिशौदिया के माध्यम से मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्हें बताया गया कि सभी बूथ अध्यक्ष सरकार बनाने तक ‘ एक बूथ दस यूथ’  के सिद्धांत के साथ साथ साथ पाँच पाँच महिला शक्ति व वरिष्ठ जन को अपनी टोली का हिस्सा बनाकर घर घर भाजपा की अलख जगायेंगे। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी बूथों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महानगर महामंत्री मान सिंह गोस्वामी ,राजीव अग्रवाल ,डाक्टर अनिल राघव,पूनम कौशिक,अर्चना सिंह , अनिल चैधरी,बिमला रावत ,साक्षी नारंग ,बीबी त्यागी,योगेश भाटी , प्रदीप चैधरी,राहुल गोयल,विकास डागर,महेंद्र चैधरी,विजेन्द्र चैहान , बीएल गौतम,विनोद कसाना,भुपेश शर्मा,नवनीत मित्तल,संजीव झा , अमित राणा,नागेन्द्र चैहान,संजीव त्यागी,बलबीर चैहान आदि उपस्थित थे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment