आरडब्लूए ने चलाया सफाई अभियान RWA's cleaning campaign launched


सफाई अभियान चलाते आरडब्लू के लोग।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सदभावना मार्ग  रेजिडेंस एसोसिएशन शालीमार गार्डन एक्स.1ने अपनी सोसाइटी में रविवार को सफाई अभियान चलाया तथा लोगों को सफाई के लिये लागों को जागरूक किया। 
      इस अभियान में सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान की सफलता के लिये करीब तीस लोगों की टीम ने पूरी सोसाइटी में झाड़ू लगाकर सफाई की और कूड़े के ढेर को उठाकर उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर लोगों को सफाई के लिये जागरूक किया गया। आरडब्लूए के अध्यक्ष  विनोद चैधरी व उनकी कार्यकारिणी के लागों ने सभी से अपील की कि वे सोसाइटी को साफ रखने मे सहयोग करें। एसोसिएशन का यह अभियान हर पन्द्रह वे दिन होती रहेगी। इस अभियान में नितिन पंडित, आदेश शर्मा, अमित अग्रवाल,कुलदीप सागवान, कुलदीप सिंह, मोहन प्रकाश, मनोज भाटी, हीरा लाल , राजपाल, सुधीर धामा, सुनील पुरी, मनचंदा, उपेन्द्र, अजय शर्मा, गंगा शरण, संदीप मनचंदा, सुनील , अरूण अग्रवाल, रावत आदि ने भाग लिया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment