राष्‍ट्रपति ने वाराणसी की भगदड़ में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल को पत्र लिखा The President expressed condolences

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कल वाराणसी की भगदड़ में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल श्री राम नाईक को को पत्र लिखा है। 

अपने शेाक संदेश में राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा ‘मैं उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में भगदड़ में कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर से दुखी हूं। मैं समझता हूं अभी सहायता और बचाव कार्य चल रहा होगा। 

मैं राज्‍य सरकार और अन्‍य संबंधित अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे वंचित परिवारों की जिन्‍होंने अपने प्रिय जनों को खोया है उन्‍हें और इस घटना में घायल हुए लोगों की हर संभव मदद प्रदान करें।

कृपया मेरा हार्दिक संवेदना दिवंगत हुए लोगों के परिवारों तक पहुंचाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करता हूं।’ 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment