बच्चों में भाईचारे की भावना बढाने में बर्तन वितरण कार्यक्रम सहायक होगाः जिलाधिकारी Raising children in the spirit of brotherhood in the collector vessel delivery schedule shall be Assistant

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बीच सामाजिक भाईचारे की भावना बढाने तथा बच्चों में आपस में बराबरी का अहसास हो इसके लिए सरकार द्वारा विद्यालयों मेे मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत बच्चों को विद्यालय में  भोजन ग्रहण हेतु एक स्टील की थाली व गिलास वितरित किया जा रहा है। जनपद में योजना के तहत 22 दिसम्बर, तक  एक लाख 06 हजार बच्चों को ये बर्तन वितरित किये जायेगे।
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज स्थानीय कविनगर के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत थाली व गिलास का वितरण करते हुये ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बर्तनों के वितरण से बच्चों को भोजन परोसने व ग्रहण करने में समानता आयेगी साथ ही बच्चे अच्छी गुणवत्ता के बर्तन में भोजन भी कर सकेगे। इससे निश्चय ही छात्रों के विद्यालय छोडने की पृवत्ति को कम करने व उनके बीच अमीर गरीब की भावना को समाप्त करने में मद्द मिलेगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 70 बच्चों को एक-एक थाली व एक गिलास वितरित किया तथा मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए विद्यालय में पकाये गये भोजन को स्वंय खाकर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद का आकंलन किया। जिलाधिकारी ने पकाये गये चावल कुछ कडे़ पायेजाने पर और अधिक पका कर मुलायम बनाने की जरूरत बतायी। 
जिलाधिकारी ने कहा कि आज जनपद के सभी विकास खण्डो व नगर क्षेत्र के चयनित विद्यालयों में 05 हजार स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत ये बर्तन वितरित किये गये है। जिसमें विकास खण्ड भोजपुर के 05 विद्यालयों में 666, नगर क्षेत्र  के विद्यालयों में 01, हजार 18, विकास खण्ड मुरादनगर के विद्यालयों में 433 , रजापुर ब्लाक के विद्यालयों में 838 तथा लोनी विकास खण्ड के विद्यालयों में 1197 बच्चों को बर्तन वितरित किये गये है। बर्तनों का वितरण विद्यालयों के लिए  नामित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में कराया गया है। 
इस अवसर पर जिला समन्वयक एम0डी0एम0 टिकूं कसंल व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व विद्यालय की प्रधान अध्यापक तथा शिक्षक  उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment