राबडी ने पहनवा दिया आरएसएस वालों को पतलून : लालू प्रसाद - RJD Chief Lalu prasad yadav

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हाफ पैंट छोडकर पतलून अपनाये जाने का श्रेय मंगलवार को  अपनी पत्नी राबडी देवी को दिया. गौरतलब है कि पिछले 90 वर्षों से आरएसएस कार्यकर्ता खाकी रंग की हाफ पैंट पहना करते थे, जिसे छोडकर कल से उन्होंने पतलून अपना लिया.

लालू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमने आरएसएस को फुल पैंट पहनवा दिया. राबडी देवी ने सही कहा था कि इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं, शर्म नहीं आती, बूढे-बूढे लोग हाफ पैंट में घूमते हैं.'

क-के बाद एक ट्वीट कर लालू ने कहा कि राबडी के बयान ने आरएसएस को अपने पहनावे में परिवर्तन करने पर बाध्य किया. लालू ने साथ ही कहा, ‘‘अभी तो हमने हाफ को फुल पैंट करवाया है. माइंड को भी फुल करवायेंगे। पैंट ही नहीं सोच भी बदलवायेंगे. हथियार भी डलवायेंगे। जहर नहीं फैलाने देंगे.' 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment