RJD के हजारों कार्यकर्ता नीतीश के खिलाफ सड़कों पर उतरे - RJD workers protest in siwan against nitish govt

सोमवार को सीवान बिहार  में आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर अपनी ही सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की.

आरजेडी समर्थकों ने सरकार पर शहाबुद्दीन को एक साजिश के तहत दोबारा जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. सीवान में हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व आरजेडी के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम कर रहे हैं. इस प्रदर्शन के हजारों की संख्या में आरजेडी समर्थक शामिल हैं.

आरजेडी कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में शहाबुद्दीन के समर्थन में तख्ती लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी तो कर ही रहे हैं, उनके तेवर भी काफी तल्ख नजर आ रहे हैं. शहाबुद्दीन के दोबारा जेल जाने से नाराज आरजेडी समर्थकों ने इसके लिए सरकार के साथ-साथ मीडिया को भी जिम्मेवार ठहराते हुए अपना गुस्सा स्थानीय मीडियाकर्मियों पर भी उतारा.

7 सितंबर को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शहाबुद्दीन 9 सितंबर को भागलपुर जेल से रिहा हुए थे. शहाबुद्दीन की जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चंदा बाबू और बिहार सरकार द्वारा याचिका दायर की गई थी. 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बेल रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करने के बाद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद शहाबुद्दीन ने सीवान कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment