कई अन्य दलों नेता भाजपा में हुए शामिल Several other parties, including the BJP leaders


लखनउ,  (भाषा) कांग्रेस विधायक और पार्टी की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी रीता बहुगुणा जोशी के नयी दिल्ली में आज भाजपा में शामिल होने के बीच राजधानी में भी कई दलों के राज्य स्तर के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में गाजीपुर से विधान परिषद सदस्य विशाल चंचल सिंह और पूर्व राज्य मंत्री पीलीभीत के विनोद तिवारी के अलावा महाराजगंज के सिसवां से विधायक रह चुके अरविन्द नाथ उफ महंत दुबे, सीतापुर से पूर्व विधायक बसपा के राकेश सिंह, गोण्डा के कर्नलगंज से कांग्रेस के विधायक रह चुके लल्ला भइया भाजपा में शामिल हुए।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित एक सादे समारोह में सभी को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी।

सपा नेता नलिनी शुक्ला, फरूखाबाद से 2012 में बसपा के प्रत्याशी रहे महावीर सिंह राजपूत, फरूखाबाद से ही कांग्रेस नेता संजीव मिश्रा बाबी, फैजाबाद के सपा नेता गिरीश पांडेय भी पार्टी में शामिल हुए।

अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment