विभागीय अधिकारी कर एवं करेतर राजस्व में वढोतरी हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करे Tax and non-tax revenues Vdotri work to departmental officials plan to work.

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कर करेतर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए स्टाम्प एवं पजीकरण शुल्क, व्यापार कर एवं मनोरंजनकर में बढोतरी हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि कर करेतर राजस्व सग्रह करने वाले विभागीय अधिकारी राजस्व में वढोतरी करने का प्रयास करे यदि अपेक्षा के अनुरूप राजस्व संग्रह में वढोतरी नही की गयी तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। 
जिलाधिकारी कलेक्टेªट सभाकक्ष में कर करेतर राजस्व वसूली की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने सहायक आयुक्त स्टाम्प को निर्देश दिये कि वह निवन्धन एवं स्टाम्प में बढोतरी हेेतु बडे बिल्डरों को निदेर्शित करे  कि वो आवन्टियों को उनके भवनों की रजिस्ट्री शीघ्र कर दे। ऐसा न करने वाले बिल्डरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही हेतु लिखे। बैठक में व्यापारकर के राजस्व में आपेक्षित वृद्धि न होने तथा विभागीय अधिकारी को बैठक में उपस्थित न होने से गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्टाम्प एवं पजंीकरण शुल्क में गत माह तक 54722 लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। आवकारी शुल्क में रूपये 31090 लाख, बिक्री व व्यापारकर में 269989 लाख, वाहन कर माल तथा यात्री कर 12187 लाख, विद्युत कर एवं शुल्क में 149623 लाख रूपये की राजस्व आय हुई है इसी प्रकार से मनोरंजनकर में 3162 लाख तथा मुख्य एवं मध्यम सिचाई से 205 लाख रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस प्रकार से जनपद में कर करेतर राजस्व में माह सितम्बर, 2016 तक कुल 521807 लाख की प्राप्ति हुई है। 
इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी तहसीलदार, मनोरंजनकर अधिकारी, सहित राजस्व सग्रंह से सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment